Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सफाईकर्मियों ने दिया धरना, ईओ के आश्वासन पर काम पर लौटे
  • ऊधम सिंह नगर

सफाईकर्मियों ने दिया धरना, ईओ के आश्वासन पर काम पर लौटे

RNS INDIA NEWS 16/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार की अगुवाई में सफाईकर्मियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर काम पर वापसी कर ली। सोमवार को सफाईकर्मियों ने नगरपालिका हॉल में धरना देते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण फर्म पर समय से वेतन नहीं देने का आरोप लगाया और आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने की मांग की। इस पर अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने वर्ष 2018 तक 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मियों के विनियमितीकरण की कार्रवाई शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के अनुसार एक माह के भीतर पूरी कराने पर सहमति जताई। उन्होंने यह भी कहा कि कार्मिकों को समय पर वेतन न देने पर डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि माह की पांच तारीख तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो पालिका संबंधित फर्म के बिल से धनराशि काटकर कर्मचारियों को भुगतान करेगी। साथ ही कार्मिकों को पीएफ और ईएसआई का लाभ भी दिया जाएगा। सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेट्रो साइलेंसर से पटाखे जैसा शोर करने वाली बाइक सीज
Next: फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को होगा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.