Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत
  • पौड़ी

शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार बिलकेदार-देहलचौरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में देहरादून निवासी एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

रविवार को देहलचौरी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार वाहन चालक रोहित थपलियाल रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर विकासखंड कोट के ग्राम भेंटा से वापस लौट रहे थे। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे।

मौके पर तैनात कांस्टेबल बदरीलाल और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अनीता भट्ट (49) पत्नी शशिराम भट्ट निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड देहरादून को कांस्टेबल बदरीलाल ने निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में चालक रोहित थपलियाल (24) पुत्र प्रेमचंद थपलियाल, रश्मि देवी (45) पत्नी प्रेमचंद थपलियाल, सुधा देवी (54) पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग और सुमन बिष्ट (26) पुत्री गजपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भेंटा, देहलचौरी पौड़ी घायल हुए हैं। सभी घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंग्लैंड भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी
Next: मोलधार-चापड़ा सड़क निर्माण करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.