Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एक सप्ताह और आगे बढ़ाया जा सकता है कोविड कर्फ्यू
  • उत्तराखंड

एक सप्ताह और आगे बढ़ाया जा सकता है कोविड कर्फ्यू

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

देहरादून। कोराना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सरकार कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और आगे बढ़ा सकती है। प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि मंगलवार सुबह छह बजे खत्म हो रही है। सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में कोविड कर्फ्यू के संबंध में फैसला लिया जाएगा। अभी कर्फ्यू के दौरान सभी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, हालांकि, शादियों व समारोह में अभी भी सीमित संख्या में ही व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। बाजार सप्ताह में छह दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुल रहे हैं। स्कूल व कालेज भी अब खुल चुके हैं। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रदेश से भीतर व बाहर आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। अन्य राज्यों से आने वालों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। छूट केवल उन्हीं को दी जा रही है, जिन्होंने आने से पहले वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनसे कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट मांगी जा रही है। अभी राज्य में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। बावजूद इसके सरकार जारी नियमों को ही यथावत रखते हुए कोविड कर्फ्यू को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरक ने कहा हरीश भेजना चाहते थे त्रिवेन्‍द्र को जेल
Next: नाबालिग को भगाने का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.