Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग को भगाने का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को भगाने का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में नाबालिग को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया है। पुलिस टीम से बचने के लिए आरोपी ने टीम पर लोडेड पिस्टल भी तान दी थी। लेकिन पुलिस ने मयि तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सितारगंज निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को मेरठ निवासी भरत सिंह रावत जबरदस्ती उठा ले गया है। इससे पहले भी भरत उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। विरोध करने पर वह उठा ले जाने की धमकी भी दिया करता था।

एसएसपी उधमसिंह नगर ने वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधाकर जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया और उन्हें जल्द अपह्त किशोरी की सुरक्षित बरामदगी और अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आज पुलिस की टीम को खबर मिली कि आरोपी किशोरी के साथ नानकमत्ता के बाउली साहिब के पास है। इस पर टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने उसे बाउली साहिब के पास डैम के बंदे के नीचे घेर लिया। अपने आप को चारों ओर से घिर देखकर भरत सिंह रावत ने पिस्टल निकाल ली और उसे लोड करके पुलिस टीम पर तान दिया। लेकिन पुलिस की टीम ने सावधानी और साहस का परिचय देते हुए किशोरी को सुरक्षित बचाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 7.62 एमएम की पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक सप्ताह और आगे बढ़ाया जा सकता है कोविड कर्फ्यू
Next: एबीवीपी सोलन इकाई ने महाविद्यालय की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.