Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एक साल से फरार ट्रैक्टर चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार
  • हरिद्वार

एक साल से फरार ट्रैक्टर चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को खानपुर पुलिस ने मेरठ में उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग के सभी चार सदस्यों को पुलिस ने तभी पकड़ लिया था, जबकि उनका सरगना फरार चल रहा था। सरगना पर मुजफ्फरनगर व मेरठ के थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने पुरकाजी से हरिद्वार के बीच हाईवे का चौड़ीकरण कराया था। गाजियाबाद की एक कस्ट्रक्शन कंपनी ने यह काम किया था। इस काम में कंपनी ने बीस से अधिक ट्रैक्टर लगा रखे थे। फरवरी 2021 में कंपनी की साइट से एक ट्रैक्टर चोरी चला गया था। कंपनी के प्रबंधक ने इसकी तहरीर खानपुर थाने में दी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद तफ्तीश के दौरान पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके पास से कंपनी के ट्रैक्टर के अलावा चोरी के दो अन्य ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद किए थे। पूछताछ में जावेद निवासी नगला साहू थाना भावनपुर (मेरठ) का नाम भी सामने आया था। बताया गया था कि जावेद ही ट्रैक्टर चोरी कर बेचने वाले गैंग का सरगना था। तभी से पुलिस जावेद का नाम एफआईआर में शामिल कर उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। बीती रात पुलिस को पता चला कि आरोपी जावेद अपने घर पर आया हआ है। सचना मिलते ही गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान चौकी के सिपाही गोविंद रावत व राजीव चौधरी के साथ रात मे ही मेरठ पहुंचे और उसके घर पर दबिश देकर जावेद को गिरफ्तार कर लिया। एसओ खानपुर संजीव थपलियाल ने बताया कि जावेद के खिलाफ मेरठ व मुजफ्फरनगर जिले के थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी व चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार साल के मासूम से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next: कोविड सैंपलिंग में लगी टीम संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.