Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुझे मजा आता है… ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी; बीजेपी को बताया हिटलर
  • राष्ट्रीय

मुझे मजा आता है… ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी; बीजेपी को बताया हिटलर

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rahul-gandhi

नई दिल्ली (आरएनएस)।  कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देशव्यापी आंदोलन से पहले पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हिटलर करार दिया। साथ ही उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई पर भी अपना पक्ष रखा। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को विपक्ष की आवाज से डर लगता है। सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है।
राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, मेरे पर जब भी आक्रमण होता है तो मुझे आनंद आता है। मैं इससे सीखता हूं। मुझे इन कार्रवाइयों से काफी खुशी मिलती है। मैं सरकार के खिलाफ जितना बोलूंगा, मेरे खिलाफ उतनी अधिक कार्रवाई होगी। जो धमकाता है वह डरता है। मैं महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा।
राहुल गांधी ने कहा, लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ती है। न्यायिक व्यवस्था और मीडिया के बल पर विपक्षी पार्टी खड़ी होती है। देश के हर संस्थाओं में आज आरएसएस का एक व्यक्ति बैठा है। उन्होंने अपनी सरकार से तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी संस्थानों को कंट्रोल नहीं करती थी। आज हालात दूसरे हैं। जो किसी दूसरी पार्टी को मदद करना चाहे तो उसके खिलाफ ईडी और आईटी लगा दी जाती है।

एससी के फैसले पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- बीजेपी-आरएसएस के कंट्रोल में है सारी संस्थाएं
राहुल गांधी से जब प्रवर्तन निदेशालय की शक्तियों के खिलाफ दायर चाचिका पर आए हाल के फैसले पर पूछा गया तो उन्होंने न्यायालय पर भी बड़ा आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सारी संस्थाएं सरकार के कंट्रोल में काम रही हैं। कोई भी स्वतंत्र नहीं है।

देश में ईडी का आतंक : अशोक गहलोत
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में ईडी का आंतक है। महंगाई पर बात नहीं करने दी जाती है। आज जनता को आगे आना का वक्त है। उन्होंने एनजीओ से भी कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्यूटी कंपटीशन में पुलिसकर्मियों ने किया रैंप वॉक, पांचों का हुआ तबादला
Next: लद्दाख बॉर्डर से दूर रहें चीनी फाइटर जेट, भारत की ड्रैगन को चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.