Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी क्षेत्र के लिए विकास के द्वार खोलेगी: त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

चौखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी क्षेत्र के लिए विकास के द्वार खोलेगी: त्रिवेंद्र सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/05/2023
compressed_WhatsApp Image 2023-05-04 at 6.44.51 PM (1)

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट में जोरदार स्वागत

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट पहुँचने पर जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम में कई नेता शामिल हुए। इस दौरान भूतपूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। द्वाराहाट पहुँचने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के लिए चौखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी क्षेत्र के लिए विकास के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी का निर्माण सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उनके द्वारा 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। रावत ने कहा कि तड़ागताल झील के लिए भी एक करोड़ की धनराशि दी थी। झील के बनने से जहां क्षेत्र पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। वहीं जल संरक्षण के साथ स्थानीय कोसी, गगास, रामगंगा आदि नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि होगी। रावत ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार श्रीनगर स्थित धारी देवी मंदिर परिसर में केसरिया और लाल रंग के पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग भी होगी। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर की आरती रचयिता ठाकुर धन सिंह बर्थवाल के घर मिली पांडुलिपि को कार्बन डेटिंग व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सत्यापित कर लिया गया है। उनके द्वारा वर्ष 1881 में आरती लिखी गई है। रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। कल देर रात पहुंचे रावत दूनागिरी मंदिर दर्शन के बाद गर्जी गाँव होते हुए तड़ागताल झील को रवाना हुए। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावत का फूल मालाओं से स्वागत किया। दौरान पूर्व विधायक महेश नेगी, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल, कैलाश भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, विनोद भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री शमशेर सिंह सत्याल, पृथ्वीराज चौहान, एमपीएस बिष्ट, ममता भट्ट, युगल किशोर आर्या, जगदीश बुधानी, आशीष वर्मा, गणेश नायक, दीपा हर्बोला, बीना चौधरी, उमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने की राज्यपाल से मुलाकात
Next: मुख्य सचिव ने ली राज्य स्तर पर निराश्रित गोवंश हेतु गौशालाओं की उचित व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.