Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दूसरे के नाम से फर्जी खाते खोल 25 माह तक किया लेन-देन
  • नैनीताल

दूसरे के नाम से फर्जी खाते खोल 25 माह तक किया लेन-देन

RNS INDIA NEWS 22/01/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। हल्द्वानी निवासी एक युवक के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम फर्जी खाता खोले जाने का मामला सामने आया है। इस खाते से 25 महीने से लेनदेन चल रहा था। इस बात का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैंक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। गौजाजाली उत्तर हल्द्वानी निवासी अनुभव पंत ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 सितंबर 2025 को उनके खाते में टीडीएस आया। एकाउटेंट और सीए से बात की तो उन्होंने खाते व रिर्टन में अनियमितता की आशंका जताई। इसके बाद अनुभव ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि किसी ने उनके नाम से बरेली रोड, अब्दुल्ला बिल्डिंग के सामने एक बैंक में फर्जी खाता खोला है। यह खाता 14 अगस्त 2023 से फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा है और बराबर लेन-देन भी हो रहा है। खाते में अनुभव का आधार कार्ड, पेन कार्ड व फोटो लगा था। फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए थे। पीड़ित का कहना था कि उसका इस बैंक से कभी संपर्क ही नहीं हुआ तो दस्तावेज कैसे पहुंच गए और कैसे खाता खुल गया। पीड़ित ने बताया कि फर्जी खाते के साथ एक मोबाइल नंबर दर्ज था, जो कि पूर्व में एक नेटवर्क कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर रह चुके संजय कोली का था। पीड़ित के मुताबिक पूर्व में वह भी नेटवर्क कंपनी में मार्केटिंग करते थे, तभी संजय को दस्तावेज दिए थे। आरोप लगाया कि संजय ने बैंककर्मियों से मिलकर उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी खाता खोला और कूटरचित ढंग से धोखाधड़ी की है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों को कीवी की खेती करने के लिए किया प्रोत्साहित
Next: मानवता को दिशा देने वाला आध्यात्मिक प्रकाश स्तंभ है ऋषिकेश: धीरेंद्र शास्त्री

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.