Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुष्कर्म के बाद गला घोटकर की गई थी नर्स की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

दुष्कर्म के बाद गला घोटकर की गई थी नर्स की हत्या

RNS INDIA NEWS 14/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर के निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। आरोपी ने 30 जुलाई को ही दुष्कर्म के बाद नर्स की उसी के स्कार्फ से गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रुद्रपुर कोतवाली में एसएसपी डॉ़ मंजूनाथ टीसी ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को गदरपुर निवासी एक युवती ने अपनी 33 वर्षीय बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स थी और बेटी के साथ डिबडिबा बिलासपुर यूपी में किराये पर रहती थी। आठ अगस्त को उसका कंकाल डिबडिबा से बरामद हुआ था। इसके बाद एसओजी ने इंदिरा चौक से लेकर उसके घर तक करीब 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। वहीं सर्विलांस टीम ने उसका मोबाइल ट्रेस किया। इस दौरान नर्स के मोबाइल पर ग्राम तुरसा पट्टी थाना साही बरेली यूपी निवासी खुशबू पत्नी धर्मेन्द्र के नाम का सिम पाया गया। जब पुलिस टीम खुशबू के घर पहुंची तो वह पति के साथ फरार थी। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। टीम आरोपी की तलाश में यूपी, हरियाणा, राजस्थान रवाना हुई। टीम 13 अगस्त को जोधपुर राजस्थान के औद्यौगिक क्षेत्र से खुशबू और उसके पति धर्मेन्द्र को हिरासत में लेकर रुद्रपुर लाई। पूछताछ में धर्मेन्द्र कुमार पुत्र पूरन लाल ने बताया कि 30 जुलाई को डिबडिबा में वसुंधरा कॉलोनी को जाने वाले रास्ते में एकांत और अंधेरे का फायदा उठाकर नर्स को पकड़कर सड़क किनारे झाड़ियों की तरफ ले गया। जहां उसने नर्स के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। उसका एक मोबाइल और पर्स में पड़े तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल और घटना के दिन आरोपी ने जो कपड़े पहने थे, वह कब्जे में लिए हैं। एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोड़के, सीओ सिटी निहारिका तोमर मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आटा प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान
Next: गांवों के लिए बनी पेयजल योजना पर नगर की सप्लाई जोड़ने पर भड़के लोग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राजस्व ग्राम मालिकाना हक को लेकर सरकार कर रही पक्षपात : बेहड़

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.