Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आटा प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान
  • ऊधम सिंह नगर

आटा प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 14/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। थाना पुलभट्टा अंतर्गत बरेली रोड पर स्थित सांवरिया आटा प्लांट में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल की गाड़ियों ने लगभग 12 घंटे में आग पर किसी तरह काबू पाया। बड़ी संख्या में बारदाना और गेहूं, आटा व चोकर की बोरियां जलकर राख हो गयी। मशीनें भी आग की चपेट में आ गईं। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बरेली रोड पर शिवम इंटरप्राइजेज के परिसर में व्यवसायी सचिन जिंदल का सांवरिया फूड के नाम से आटा प्लांट है। इसमें गेहूं, आटा और चोकर की बोरियों का स्टॉक लगा है। प्लांट रात में बंद रहता है। बुधवार सुबह पांच बजे शार्ट सर्किट से प्लांट में आग लग गई। प्लांट के बाहर रहने वाली लेबर ने जब धुआं निकालता देखा तो उन्होंने प्लांट के स्वामी सचिन जिंदल को इसकी सूचना दी। सचिन किसी कार्यवश दिल्ली गए हुए थे। जानकारी मिलते ही सचिन के परिजन व परिचित मौके पर पहुंच गए। इधर, सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस पर फायर ब्रिगेड की तीन और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान आग की लपटों ने बारदाना, गेहूं, आटा और चोकर की बोरियों समेत प्लांट की मशीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलते ही नगर के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। विधायक तिलकराज बेहड़ ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी लाने के लिए कई चक्कर लगाने पड़े। बोरियों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर कर्मी 12 घंटे तक जूझते रहे। इसके बावजूद बोरियों से धुआं निकालता देखा गया। प्लांट के स्वामी सचिन जिंदल ने बताया कि चालीस लाख रुपये का बारदाना समेत आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं ऊर्जा निगम के जेई ओम कुमार ने बताया कि खंभे अथवा मीटर से पहले किसी तरफ का फॉल्ट नहीं पाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: उत्तराखंड क्रांति दल के प्रथम केंद्रीय अध्यक्ष डॉ डी डी पंत की जयंती पर हुई गोष्ठी
Next: दुष्कर्म के बाद गला घोटकर की गई थी नर्स की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राजस्व ग्राम मालिकाना हक को लेकर सरकार कर रही पक्षपात : बेहड़

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.