Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुर्घटनाओं का कारण बन रहा हाईवे किनारे पसरे खनन व निर्माण सामग्री का अतिक्रमण
  • देहरादून

दुर्घटनाओं का कारण बन रहा हाईवे किनारे पसरे खनन व निर्माण सामग्री का अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। हाईवे पर खनन और भवन निर्माण सामग्री के ढेर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। सड़क के किनारे आए दिन हो रहे इस अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी सुध नहीं ले रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नेपाली फार्म से ऋषिकेश नगर तक सड़कों के किनारे जगह-जगह खनन सामग्री एवं ईंट आदि का भंडारण किया हुआ है। आए दिन सड़क के किनारे पसरे खनन सामग्री के भंडारण से दुर्घटनाएं हो रही हैं, इससे लोग भी चोटिल हो रहे हैं। बावजूद इसके नेशनल हाईवे के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। एनएच के सहायक अभियंता एसएस रावत ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई है। अस्थाई अतिक्रमण को समय-समय पर हटाया जाता है। यदि हाईवे पर दोबारा अतिक्रमण हो रहा है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल सभा में नाटक वर्कशॉप 25 सितम्बर से
Next: 20 हजार ₹ की अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.