Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी
  • राष्ट्रीय

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी

RNS INDIA NEWS 27/10/2023
rns featured image new

छपरा (आरएनएस)। बिहार में बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब सारण जिले से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। तनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल क्षेत्र में दो दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके से शुक्रवार की सुबह जब विसर्जन जुलूस गुजर रहा था तब पत्थर फेंके जाने की घटना हुई, जिसमे कुछ लोगों को चोटें भी लगी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे भगवानबाजार थानान्तर्गत नई बाजार के सामने दुर्गापुजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलुस में जोर से डीजे बज रहा था। इसके विरोध में असमाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया।
इसकी सूचना के तत्काल बाद प्रशासन और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया व शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। मौके पर जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने भी पहुंचकर लोगों को समझाया। सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में वीडियोग्राफी से असमाजिक तत्वों की पहचान कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पर्याप्त बल व दंडाधिकारी कैंप कर रहे है। अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कराने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय महिला रामलीला की धूम, महिलाएं निभाती हैं रामलीला के पात्रों के चरित्र
Next: रानीधारा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.