Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीधारा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
  • अल्मोड़ा

रानीधारा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

RNS INDIA NEWS 27/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। गुरुवार की रात्रि में नगर के रानीधारा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना जब स्थानीय सभासद अमित साह मोनू को मिली तो उन्होंने स्थल पर जाकर मुआयना किया तथा तुरन्त पीड़ित लोगों और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली अल्मोड़ा पहुंच मामले की तहरीर दी। सभासद अमित साह ने कहा कि यह बड़ी घटना है जिसमें आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसमें पुलिस को अविलम्ब कार्यवाही कर इलाके के सीसीटीवी चैक करने चाहिए तथा दोषियों को तुरन्त पकड़ना चाहिए। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों की अविलंब धड़पकड़ कर पुलिस ने उन पर कार्यवाही करनी चाहिए। कहा कि ऐसे असमाजिक तत्वों को सलाखों के अन्दर होना चाहिए। मामले पर कोतवाल अरूण कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा अविलम्ब दोषी पकड़ में आ जाएंगे। इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डेय, सलमान अंसारी, ललित मोहन डालाकोटी, बलवंत राणा, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी
Next: जीआईसी हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.