Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दून विवि में चल रही गड़बड़ियों के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा यूकेडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दून विवि में चल रही गड़बड़ियों के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा यूकेडी

RNS INDIA NEWS 02/07/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने दून विश्वविद्यालय में चल रही गड़बड़ियों को लेकर आक्रामक रुख अपनाने की चेतावनी दी है। यूकेडी ने आरोप लगाया है कि राजनितिक हस्तक्षेप के कारण दून विवि की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रह है। इसके लिए यूकेडी जल्द हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दून विवि की गड़बड़ियों की शिकायत पहले मुख्य सचिव और राज्यपाल से की जाएगी। 15 दिन के भीतर कोई कार्यवाही न होने पर हाईकोर्ट का रुख किया जाएगा। यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि दून विश्वविद्यालय एचएनबी विश्वविद्यालय की कार्बन कॉपी बनकर रह गया है। यहां कुलपति से लेकर कुलसचिव और प्रोफ़ेसर तक एचएनबी विश्वविद्यालय श्रीनगर से तैनात किए जा रहे हैं और इनकी तैनाती के पीछे योग्यता के बजाय मित्रता, जान पहचान तथा राजनीतिक पृष्ठभूमि को प्राथमिकता दी जा रही है। राजनीति के चलते विश्वविद्यालय को मिलने वाली रूसा की ग्रांट पिछली बार भी ठीक से खर्च नहीं हो पाई और 20 करोड़ की ग्रांट इस बार लैप्स हो गई। जिन प्रोफेसरों के शोध यूजीसी केयर में प्रकाशित नहीं हो पा रहे हैं वह भला छात्रों को क्या पीएचडी करवाएंगे। यही कारण है कि नैक रैंकिंग में दून विवि पिछड़ता जा रहा है। अंग्रेजी तथा कंप्यूटर साइंस जैसे विभाग में सहायक प्राध्यापक की नियुक्तियां सवालों के घेरे में है। दून विवि की स्थापना 2005 में राज्य में उच्च शिक्षा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मापदंडों और गुणवत्ता के मानकों के उद्देश्य से की गई थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 15 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी दून विश्वविद्यालय अपनी पहचान नहीं बना पाया। विवि कुलसचिव नियुक्ति प्रकरण भी उच्च न्यायालय में लंबित है। विवि अनुदान आयोग द्वारा अनुशंसित यूजीसी केयर में कम से कम 7 शोध पत्र प्रकाशित होने चाहिए। लेकिन विश्वविद्यालय में कई ऐसे सह प्राध्यापक शामिल हैं जो यूजीसी की न्यूनतम अर्हता भी पूरी नहीं करते। प्रेस वार्ता में शक्ति लाल शाह, राजेंद्र गुसाईं भी थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून के रायपुर में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, नदियों का जलस्तर बढ़ा
Next: प्लॉट खरीदने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.