Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुकान का ताला तोड़ गल्ले से एक लाख की नगदी समेत सोने के कुंडल चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

दुकान का ताला तोड़ गल्ले से एक लाख की नगदी समेत सोने के कुंडल चोरी

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। जनरल स्टोर का ताला तोडक़र गल्ले में रखी करीब एक लाख की नगदी समेत सोने के कुंडल चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र के गढ़वाल सभा कॉलोनी नवासी अजय कुमार का जसपुर खुर्द में लक्ष्मी जनरल स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। 21 अप्रैल को वह कर्फ्यू शुरू होने से पहले दोपहर दो बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। गुरुवार सुबह छह बजे टहलते हुए जब वह अपनी दुकान की ओर गये तो देखा दुकान के ताले टूटे थे। अजय ने बताया दुकान के गल्ले में रखी एक लाख रुपये से अधिक की नगदी और एक जोड़ी सोने के कुंडल गायब थे। कुंडल उसकी पत्नी ने ज्वैलर्स से सही कराने के लिए दिए थे। लेकिन, दुकान पर समय नहीं मिलने के चलते वह कुंडल सही करने के लिए ज्वैलर्स को नहीं दे सका था। चोर गल्ले से नगदी व सोने के कुंडल के अलावा एसबीआई बैंक का एक एटीएम और पोस्ट ऑफिस का एक एटीएम चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। उधर, आईटीआई थाना प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने बताया अजय कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत बाजार में भीड़ उमड़ी, नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
Next: फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड से 1.39 लाख की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.