Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • दृश्यम 2 की हो रही शानदार कमाई, पहले दिन भूल भुलैया 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
  • बॉलीवुड

दृश्यम 2 की हो रही शानदार कमाई, पहले दिन भूल भुलैया 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

RNS INDIA NEWS 19/11/2022
default featured image

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 शुक्रवार को रिलीज हो गई है। कुमार मंगत पाठक की इस फिल्म का लोगों को काफी समय से इंतजार था। निर्माताओं ने भी फिल्म के प्रचार के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए थे। 2 अक्टूबर को एक दिन के लिए फिल्म के टिकट आधे दाम पर दिए गए थे। वहीं फिल्म की अडवांस बुकिंग भी शानदार रही थी। अब फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस से बॉलीवुड के लिए खुशखबरी लेकर आई है।
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.50-15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने इस साल की ब्लॉकबस्टर भूल भुलैया 2 का पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14. 11 करोड़ रुपये कमाए थे। इन आंकड़ों के साथ निर्माता फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म का पब्लिक रिव्यू सकारात्मक है और वीकेंड में अच्छी भीड़ जुटा सकती है।
इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो ब्रह्मास्त्र पहले नंबर है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये कमाए थे। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन 11.70 करोड़ रुपये कमाए थे। अक्षय कुमार की राम सेतु ने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं को मिलाकर पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपये कमाए थे।
दृश्यम 2 की अडवांस बुकिंग ने ही निर्माताओं को खुश कर दिया था। रिलीज से पहले फिल्म के 35,000 से ज्यादा टिकट बुक हो गए थे। हालांकि, अब फिल्म के लिए जिस रफ्तार से दर्शकों की संख्या बढ़ रही है, उससे सिनेमाघर मालिक काफी खुश हैं। बिना भारी-भरकम वीएफएक्स या भव्य सेट वाली इस फिल्म के लिए दर्शकों का क्रेज देखकर मुंबई में कुछ सिनेमाघरों में रात 12:30 और सुबह 6 बजे का शो भी शुरू किया गया है।
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी। यह इसी नाम से आई एक मलयालम फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू, इशिता दत्ता, श्रिया शरन और कमलेश सावंत मुख्य भूमिका में हैं। सीक्वल में अक्षय खन्ना की भी एंट्री हुई है। दृश्यम 2 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। दृश्यम का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। अगस्त 2020 में निशिकांत का निधन हो गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का शुभारंभ
Next: एलटी शिक्षिका को एडी ने किया निलंबित

Related Post

default featured image
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
default featured image
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.