Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एलटी शिक्षिका को एडी ने किया निलंबित
  • पौड़ी

एलटी शिक्षिका को एडी ने किया निलंबित

RNS INDIA NEWS 19/11/2022
rns featured image new

पौड़ी। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस की गिरफ्तार और मुख्य शिक्षाधिकारी टिहरी की रिपोर्ट मिलने के बाद एडी माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने एक एलटी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। निलंबित एलटी शिक्षिका टिहरी जिले के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैन्थोली में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को बीती 6 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षिका के खिलाफ बीती 14 अक्तूबर को टिहरी में मुकदमा दर्ज हुआ था। 48 घंटे से अधिक अवधि तक जेल में बंद रहने पर एलटी शिक्षिका पर निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई है। जेल से रिहाई के बाद इस एलटी शिक्षिका को बीईओ जाखणीधार के कार्यालय से अटैच करने के भी आदेश दिए गए हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एमएस बिष्ट ने बताया कि टिहरी जिले के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैन्थोली में तैनात एलटी शिक्षिका अर्चना उनियाल के विरुद्ध डॉ. सुमन गुसाईं ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनकी पत्नी स्व. विमला गुसाईं को आत्महत्या के लिए उकसाया गया। जिस पर पुलिस ने एलटी शिक्षिका अर्चना उनियाल को बीती 6 नवंबर को घर से गिरफ्तार कर लिया। एलटी शिक्षिका अभी जेल में ही बंद है। अपर निदेश एमएस बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी टिहरी की रिपोर्ट मिलने और एलटी शिक्षिका के 48 घंटे से अधिक कारागार में निरुद्ध रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई है। कारागार से रिहाई के बाद एलटी शिक्षिका खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय जाखणीधार से अटैच रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दृश्यम 2 की हो रही शानदार कमाई, पहले दिन भूल भुलैया 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
Next: उत्तरायणी महोत्सव के लिए दुकानों की बुकिंग शुरू

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.