Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल का विश्व पटल पर अपना विशेष स्थान है : डॉ0 निशंक
  • हरिद्वार

गुरुकुल का विश्व पटल पर अपना विशेष स्थान है : डॉ0 निशंक

RNS INDIA NEWS 26/09/2023
rns featured image new

हरिद्वार। गुरूकुल कॉंगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने स्ववित्त पोषित योजना अंतर्गत चल रहे पाठ्यक्रमों को अनुरक्षण अनुदान में समायोजित किये जाने के लिए पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन का अवलोकन करते हुए निशंक ने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अनुरक्षण अनुदान में रोजगार मिलना चाहिए। डा0 निशंक ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेन्द्र प्रधान से विश्वविद्यालय के अनुरक्षण प्लान के लिए करेंगे बातचीत। यूनियन के पदाधिकारियों को दिया आश्वासन। ज्ञापन देते हुए यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने कहा कि समविश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अनुरक्षण अनुदान में स्वपोषित विभागों को अलग अलग सत्रो में भारत सरकार को अनुदान आवंटित करना चाहिए। दसवीं पंचवर्षीय योजना में समविश्वविद्यालय द्वारा प्रस्ताव बनाकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को पूर्व में भेजा जा चुका  है। लेकिन उस प्रस्ताव का कोई सार्थक उत्तर समविश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि समविश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की स्थिति में ले जाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद लोकसभा डॉ निशंक के स्तर से प्रयास कर समविश्वविद्यालय के विकास में अपना योगदान कर प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में आगे आना चाहिए। डॉ. निशंक ने कहा कि वह अपने स्तर से कर्मचारियों की मांग को भारत सरकार तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे उन्होने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि गुरूकुल कॉंगड़ी समविश्वविद्यालय जैसी भारतीय संस्कृति की धरोहर संस्था उनकी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आती है। इस संस्था का विश्व पटल पर अपना विशेष स्थान है।  इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, पार्षद नागेन्द्र राणा, विक्रम भुल्लर, राजन मेहता, राजेश कुंवर, दीपक वर्मा, हेमन्त सिंह नेगी, डॉ पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा, मोहन सिंह, डॉ रोशन लाल सहित विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर बूथ तक पार्टी को करें और मजबूत: रेखा वर्मा
Next: विवाहिता ने पंखे से लटक कर दी जान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.