Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को जेल भेजा
  • हरिद्वार

दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 11/09/2021
default featured image

लक्सर। हरिद्वार रुडक़ी के लक्सर में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। चार दिन पूर्व लक्सर के एक गांव निवासी विवाहिता ने गांव के गुलबहार के खिलाफ लक्सर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गुलबहार उसके पति का दोस्त था। अप्रैल में बीमार होने पर वह विवाहिता को लंढौरा में एक डॉक्टर को दिखाने ले गया था। वहां उसने विवाहिता से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी वह विवाहिता का शोषण करता रहा। पिछले दिनों उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। जबकि आरोपी गांव से फरार था। गत दिवस विवाहिता के परिजनों ने बहादराबाद थाने के बोंगला गांव में आरोपी का पकड़ लिया और पुलिस का सूचना दी। सूचना पर लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अग्रिम आदेशों तक आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुलबहार को जेल भेज दिया गया है। महिला एसआई डिंपल जोशी से मुकदमे की विवेचना कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दावेदार हूँ, कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा हूँ : बिट्टू कर्नाटक
Next: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.