Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दावेदार हूँ, कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा हूँ : बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दावेदार हूँ, कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा हूँ : बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 11/09/2021
bittu karnatak

अल्मोड़ा। आज जारी एक बयान में पूर्व दर्जा मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि एक दैनिक समाचार पत्र में प्रदेश अध्यक्ष माननीय गणेश गोदियाल का बयान आया था किन्तु उस बयान का खंडन भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कर दिया गया है। श्री कर्नाटक ने कहा कि उस बयान में 34 नेताओं का भी टिकट फाइनल की बात कही गई है, वह पूर्णतया असत्य है। श्री कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा केवल 10 वर्तमान विधायकों के टिकट फाइनल संबंधी बयान दिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट दिए जाने की एक प्रक्रिया है जिस में संभावित प्रत्याशियों का पेनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजा जाता है और टिकट पर अंतिम फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा ही किया जाता है। श्री कर्नाटक ने कहा कि वह भी कांग्रेस पार्टी से अल्मोड़ा 52 विधानसभा क्षेत्र से एक दावेदार के रूप में हैं और लंबे समय से दावेदार के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके साथ हजारों की तादाद में युवा पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं और ऐसे बयानों से उनके समर्थकों को गहरा आघात पहुंचता है। श्री कर्नाटक ने कहा कि पार्टी की पूर्ण प्रक्रिया से दिए जाने वाले टिकट को वह सहर्ष स्वीकार करेंगे, किंतु यदि कोई नाम ऊपर से थोपा जाता है तो वह उस नाम के साथ सहमत नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का भी स्पष्ट बयान आ चुका है और उनकी भी सभी वरिष्ठ नेताओं से दूरभाष पर वार्ता हो चुकी है, किसी का भी टिकट फाइनल नहीं किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राहकों, यात्रियों के टीकाकरण का पता लगाने को-विन ने जारी किया नया एपीआई
Next: दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को जेल भेजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.