Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दोस्त बनाते रहे वीडियो, गंगनहर में डूबा छात्र
  • हरिद्वार

दोस्त बनाते रहे वीडियो, गंगनहर में डूबा छात्र

RNS INDIA NEWS 18/02/2023
man drowning hand

हरिद्वार। वीडियो बनाने के फेर में गाजियाबाद का एक छात्र गंगनहर में डूब गया। छात्र जब डूब रहा था, तब उसके दोस्त वीडियों बनाने में व्यस्त थे। जल पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद भी छात्र का अता पता नहीं चल सका। छात्र देहरादून में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा था। घटना वीवीआईपी डामकोठी के पास ओमपुल की है। गाजियाबाद यूपी से पांच दोस्त यहां पहुंचे थे। वे सभी ओमपुल गंगा घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान छात्र आयुष पटवाल 17 वर्ष पुत्र अनूप सिंह पटवाल निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद यूपी पुल से छलांग लगाने की बात कहकर गया। उसने अपने दोस्तों से अपनी पुल से कूदते हुए अपनी वीडियो बनाने की बात कही, जिस पर दोस्तों ने हामी भर दी। आयुष ने पुल से छलांग लगाई, तब उसके दोस्त वीडियो बना रहे थे। पुल से कूदने के बाद करीब 50 मीटर तक आयुष तैरता रहा। लेकिन उसके बाद गंगनहर ने उसे अपने आगोश में ले लिया। दोस्तों को इसका पता नहीं चला और वे उसकी वीडियों बनाते रहे। जब वह डूब गया तब दोस्तों ने बचाव के लिए चीखना चिल्लाना शुरू किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, मायापुर चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन युवक का अता पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी के अनुसार छात्र एनडीए में भर्ती की तैयारी देहरादून में रहकर कर रहा था। उसकी तलाश कर रहे है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात
Next: टीबी मरीजों को गोद लेने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.