Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • डॉक्टर जी बनी आयुष्मान खुराना की पहली ए सर्टिफिकेट फिल्म, सेंसर बोर्ड की यह थी राय
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

डॉक्टर जी बनी आयुष्मान खुराना की पहली ए सर्टिफिकेट फिल्म, सेंसर बोर्ड की यह थी राय

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
aayushman khurana

आयुष्मान खुराना ने 2012 में फिल्म विकी डोनर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अकसर ऐसे मुद्दों पर फिल्में चुनीं, जिन्हें समाज में शर्मिंदगी का कारण माना जाता है। उन्होंने बधाई हो, शुभ मंगल सावधान, बाला, चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्में की। हालांकि, बोल्ड मुद्दों पर बनीं इनमें से किसी भी फिल्म को  ए सर्टिफिकेट नहीं मिला था। अब डॉक्टर जी उनकी पहली  ए सर्टिफिकेट की फिल्म बन गई है।
डॉक्टर जी में आयुष्मान एक पुरुष गायनेकोलॉजिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे।
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द और मजाक पारिवारिक नहीं हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म को  ए सर्टिफिकेट देना तय किया। निर्माताओं के पास कुछ दृश्यों को काटकर फिल्म के लिए  यू/ए सर्टिफिकेट लेने का विकल्प था। हालांकि, उन्हें लगा कि इन दृश्यों को काटकर फिल्म पूर्ण नहीं होगी। अंत में उन्होंने फिल्म के लिए  ए सर्टिफिकेट लेना ही चुना।
सेंसर बोर्ड फिल्मों को तीन तरह के सर्टिफिकेट जारी करती है। यू-सर्टिफिकेट का मतलब है कि फिल्म हर दर्शक के देखने के लिए उचित है। यू/ए का मतलब फिल्म को बच्चे, बड़ों की निगरानी में देखेंगे। वहीं ए-सर्टिफिकेट वाली फिल्में सिर्फ वयस्कों के लिए हैं।
डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी हैं। 20 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह कॉमेडी ड्रामा एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जिसे न चाहते हुए भी गायनेकोलॉजिस्ट बनना पड़ता है। डॉक्टर के रूप में वह महिला मरीजों के साथ सहजता के लिए जूझता रहता है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी।
उधर आयुष्मान इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने करियर का एक दिलचस्प वाकया सुनाया। आयुष्मान ने बताया कि एक बार एक प्रोड्यूसर ने उन्हें ब्लैंक चेक दिया और उनके साथ तीन फिल्में करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने तीनों में से किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं लिखी थी। आयुष्मान ने यह चेक ठुकरा दिया क्योंकि उनके लिए स्क्रिप्ट बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, मेरे लिए लक्ष्मी से पहले सरस्वती है।
रकुल और आयुष्मान की आगामी फिल्मों की बात करें तो कुछ दिन पहले ही आयुष्मान ने अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल की घोषणा की है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी जैसे सितारे नजर आएंगे। रकुल प्रीत अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया एम्स का ट्रामा रथ रवाना
Next: चम्पावत के 30 गांवों की बिजली आपूर्ति रही भंग

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.