Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम धामी ने किया एम्स का ट्रामा रथ रवाना
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया एम्स का ट्रामा रथ रवाना

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के ट्रामा रथ को रवाना किया। यह रथ राज्य के मेडिकल कॉलेजों में जाकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को आपातकालीन उपचार के बारे में जागरुक करेगा। इसके साथ ही राज्य के आम लोगों को भी इस संदर्भ में जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में एम्स के ट्रामा रथ को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश की ओर से ट्रामा रथ के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों और अन्य विद्यालयों में जाकर लोगों को इलाज के प्रति जागरुक करने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह कारगर पहल साबित हो सकती है। इस अवसर पर एम्स के एसोसिएट प्रो डॉ. मधुर उनियाल ने कहा कि 11 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ट्रामा सप्ताह के तहत राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को इलाज के प्रति आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही युवाओं को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण दुर्घटना के दौरान फर्स्ट ऐड के काम आ सकता है और घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, डॉ.अजय कुमार, डॉ. कमलेश बैरवा, डॉ. पीसी मीणा, डॉ. दिनेश पंचाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग
Next: डॉक्टर जी बनी आयुष्मान खुराना की पहली ए सर्टिफिकेट फिल्म, सेंसर बोर्ड की यह थी राय

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.