Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा
  • चमोली

डीएम तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 30/09/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण से जुडे़ विभागीय अधिकारियों को सड़कों का शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुधारीकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नंदानगर और थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों, बाधित सड़कों और प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यन्न की वर्तमान स्थित की जानकारी ली। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और ब्रिडकुल के अधिकारियों को बाधित सड़कों के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने बाधित सड़कों के सुधारीकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने पूर्ति विभाग की कार्य प्रणाली पर नारजगी व्यक्त करते हुए सभी गांवों में शीघ्र अक्तूबर माह का खाद्यान्न पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ति अधिकारी को सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था कर खाद्यान्न आपूर्ति समय से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने अपने क्षेत्र में खाद्यान्न आपूर्ति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि वर्तमान में जनपद की पडेर गांव-पेरी, पीपलकोटी-सल्ला रैतोली, निजमूला-गौणा-पाणा, रानौं-क्वींठी, कनकचौरी-रौता और धुर्मा-कुंडी सड़कों का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। जबकि शेष बाधित सड़कों को सुचारु कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य सड़कों को भी शीघ्र खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान उप जिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, तहसीलदार दीप्ति शिखा, राकेश देवली, अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी, सचिन कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिमली बैंड में कूड़ा डंप करने पर भड़के लोग
Next: 10 अक्टूबर तक प्रस्तुत करें प्रस्तावित कार्यों के एस्टीमेट : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.