Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तिमली बैंड में कूड़ा डंप करने पर भड़के लोग
  • पौड़ी

तिमली बैंड में कूड़ा डंप करने पर भड़के लोग

RNS INDIA NEWS 30/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। शहर के न्यू विकास कॉलोनी श्रीनगर रोड के निवासियों ने तिमली बैंड पर कूड़ा निस्तारण किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने डीएम से मुलाकात कर जल्द यहां पर कूड़ा निस्तारण नहीं किए जाने की मांग उठाई है। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले लंबे समय से समस्या के हल की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि 15 दिनों के भीतर समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। शहर में पालिका के पास टंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं होने के चलते तिमली बैंड पर कूड़े का निस्तारण किया जाता है। डीएम से मिलने आए न्यू विकास कॉलोनी श्रीनगर रोड के स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले लंबे समय से नियम विरुद्ध पालिका यहां पर कूड़े का डंप कर रही है। कहा कि सारा कूडा सड़कर मोहल्ले में गंदगी फैला रहा है। यहां पर कूड़ा डंप किए जाने से हवा के साथ गंदगी आने से मोहल्लेवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस रास्ते से एमआईसी व सरस्वती विद्या मंदिर तिमली जाने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के समय इस कूड़े में आग लगने से भी परेशानियां होती है। कहा कि कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने 15 दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सभासद संगीता नेगी, युद्धवीर सिंह रावत, सुलोचना नेगी, गुडडी देवी, विनोद सिंह, जगमोहन भंडारी, किरन, नीलम, सुषमा आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए करेंगे प्रदर्शन
Next: डीएम तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.