Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • अल्मोड़ा

क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त

RNS INDIA NEWS 17/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-17 at 16.26.25_11zon

अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को क्वारब स्लाइड जोन का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि क्वारब स्लाइड जोन जनपद ही नहीं बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील स्थान है। ऐसे में यहां किए जा रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके।

इसके बाद आयुक्त ने क्वारब बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर शेष निर्माण एवं सुधार कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी अवशेष कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाईपास मार्ग के पूरी तरह तैयार होने से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

आयुक्त ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा बरसात के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Next: भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-17 at 16.49.19_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 15.03.51_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.