Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम से की विकासनगर कालसी तक इलैक्ट्रिक बस सेवा संचालन की मांग
  • देहरादून

डीएम से की विकासनगर कालसी तक इलैक्ट्रिक बस सेवा संचालन की मांग

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। नव क्रांति स्वराज मोर्चा ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर देहरादून से लांघा रोड तक चलने वाली इलैक्ट्रिक बस सेवा के रूट का विस्तारीकरण कर विकासनगर कालसी तक संचालन करने की मांग की। कहा कि बड़ी संख्या में कालसी और विकासनगर में लोगों का देहरादून आवागमन होता है। लेकिन बस सेवा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नवक्रांति स्वराज मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव व कानूनी सलाहकार गंभीर चौहान ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि देहरादून से लांघा रोड तक प्रति घंटा इलैक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ विकासनगर व जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बताया कि जौनसार बावर व विकासनगर के लोगों का प्रति घंटा सैकड़ों की संख्या में देहरादून आवागमन होता है। बताया कि यहां के लोगों को देहरादून आवागमन करने के लिए बसों की दिक्कत होती है। यदि इलैक्ट्रिक बसों का संचालन लांघा रोड के बजाय विकासनगर व कालसी गेट तक किया जाता है तो इसका लाभ क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगा। साथ ही बसों में यात्रियों की कमी नहीं रहेगी। जिससे बस सेवा को घाटा नहीं होगा बल्कि लाभ की स्थिति में रहेगी। चौहान ने जिलाधिकारी से जनहित में बस सेवा को विकासनगर व कालसी तक संचालित करने की मांग की। चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी ने इस मामले में आश्वस्त करते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए बसों के संचालन का आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल
Next: सरकार ने कोविड-19 टीके के कई दुष्प्रभावों को किया स्वीकार, आरटीआई में चौंकाने वाला खुलासा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.