Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवरुद्ध सड़कें खोली जाय और विद्युत् आपूर्ति बहाल की जाय : जिलाधिकारी वंदना सिंह
  • अल्मोड़ा

अवरुद्ध सड़कें खोली जाय और विद्युत् आपूर्ति बहाल की जाय : जिलाधिकारी वंदना सिंह

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
Vandana Singh DM

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गुरूवार को नवीन कलेक्ट्रेट में जनपद के सभी कार्यदायी संस्थाओं व निर्माण कार्याें जुड़ी संस्थाओं के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई सल्ट द्वारा आपदा के दौरान मुख्यालय से अनुपस्थित होने पर तत्काल वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करते हुए लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं सिंचाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी तक जो सड़कें अवरूद्ध हैं उन्हें तत्काल खोलकर यातायात हेतु बहाल किया किया जाय। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों के मरम्मत का कार्य भी तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों, ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलते हुए जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है वहाँ पर विद्युत आपूर्ति को बहाल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा के दौरान जिन विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं सिंचाई नहरों सहित जो भी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान हुआ है उनका आगणन एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यालय को तत्काल प्रेषित करते हुए उनके मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी सीएस मर्तोलिया सहित अन्य निर्माणाधीन संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एमएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने सचिवालय कूच किया, पुलिस से धक्कामुक्की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.