Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने सचिवालय कूच किया, पुलिस से धक्कामुक्की
  • देहरादून

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने सचिवालय कूच किया, पुलिस से धक्कामुक्की

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
DD 01 (4)

देहरादून। मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्‍न मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज आंगनबाड़ी संगठन संयुक्‍त संघर्ष मोर्चा से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने सचिवालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पहले ही बेरिकेड लगाकर रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। इस दौरान देहरादून की एक कार्यकर्त्ता बेहोश हो गई। कार्यकर्त्ताओं ने आगामी कैबिनेट में मांग न उठाए जाने पर एक नवंबर से पूरी तरह से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
मोर्चा से जुड़ी विभिन्न जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता शुक्रवार को परेड ग्राउंड में एकत्र हुई। इसके बाद विभिन्‍न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच किया। कार्यकर्त्‍ताओं ने कहा कि पूर्व में सरकार की ओर से शासन और विभागीय स्‍तर पर लंबित मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया था, लेकिन कार्रवाई न होने से उन्‍हें सड़को पर उतरना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय महामंत्री चित्रकला ने कहा कि कार्यकर्त्ताओं के लिए 21 हजार, सहायिका को 18 हजार रुपये मानदेय बढ़ोतरी की जाए।
इसके अलावा महाराष्ट्र की तरह ग्रेच्‍युटी और इएसआइ सुविधा, सहायिका को पदोन्‍नति दी जाए, आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्‍चों के लिए प्री प्राइमरी लागू हो। वर्ष 20019 में धरने के दौरान रुका मानदेय दिया जाए। कार्यकर्त्‍ताओं को नंदा गौरा कन्या धन का लाभ मिले। इस मौके पर चित्रकला, जानकी चौहान, रजनी गुलेरिया, ज्‍योतिका, संगीता, सरोज रमोला, सविता देवी, पूनम थापा, ममता, रेखा, मंजू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवरुद्ध सड़कें खोली जाय और विद्युत् आपूर्ति बहाल की जाय : जिलाधिकारी वंदना सिंह
Next: नौकरी से निकाले जाने पर टंकी पर चढ़े 11 कर्मचारी, मौके पर पहुंची पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.