Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान
  • देहरादून

दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर विकासनगर में कई सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों ने सरकार पर पूरे मामले को लेकर लीपापोती करने का आरोप लगाया। गुरुवार को प्रतिष्ठा सेवा समिति, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी, पछुवादून पूर्व सैनिक संगठन के कार्यकर्ता दोपहर बाद डाकपत्थर तिराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि सरकार को पूरे प्रकरण हर बात स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ ही पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग भी रखी। कहा कि पटवारी वैभव प्रताप और विवेक को साजिश रचने, सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए अभियुक्त बनाया जाना चाहिए। हस्ताक्षर अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से उत्तराखंड के बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में भय पैदा हो गया है। कहा कि इस घटना के बाद लोग बेटियों को घर से बाहर भेजने से भी डरने लगे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश में बेटियों के साथ अपराध करने वालों को सरकार संरक्षण दे रही है। अपराधियों को सबूत मिटाने के लिए प्रशासन ने पूरा समय दिया। लोगों ने जल्द दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। हस्ताक्षर अभियान में शुभम सकलानी, गिरीश डालाकोटी, भूपेंद्र सिंह डोगरा, आंचल शर्मा, प्रवीण शर्मा, शेखर सिंह, रमन ढींगरा, मुकेश दत्त, जोगिंदर सिंह, चंदन सिंह सजवाण, विभाग गोयल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालसी चकराता मोटर मार्ग पर पुस्ता टूटने से आवाजाही ठप
Next: आपदा पीड़ितों को राहत देने के बजाय घरों में दुबके रहे अफसर

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.