Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा पीड़ितों को राहत देने के बजाय घरों में दुबके रहे अफसर
  • देहरादून

आपदा पीड़ितों को राहत देने के बजाय घरों में दुबके रहे अफसर

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
DD 01 (6)

देहरादून। जौनसार बावर में 25 सितंबर को अतिवृष्टि से आई आपदा के प्रभावितों को मुआवजे के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने गुरूवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को ज्ञापन दिया। प्रीतम ने कहा कि आपदा के दौरान जिन अफसरों को क्षेत्र में होना चाहिए था वो अपने घरों में दुबके रहे।
दोपहर मुख्य सचिव से सचिवालय में मुलाकात के दौरान प्रीतम ने विस्तार से उन्हें आपदा की जानकारी दी। कहा कि भारी बारिश की वजह से जौनसार बावर में भारी तबाही हुई है। सरकारी मशीनरी आपदा पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है। प्रीतम ने कहा कि आपदा के बाद 27 को जब वो दौरे पर गए तो भयावह हालात थे। स्थानीय अधिकारी पूरी तरह से उदासीन थे। लोगों के बीच आने के बजाए अपने घरों में दुबके थे। लोग परेशान थे, लेकिन कोई मदद करने तक नहीं आ रहा था। इस बाबत डीएम, सीडीओ और आपदा प्रबंधन सचिव से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। ऐसा प्रतीत होता था कि जिम्मेदार अधिकारियों को आपदा पीड़ितों की कोई परवाह ही नहीं है। लोगों में काफी रोष है। इसलिए जल्द से जल्द से पीड़ितों को राहत और मुआवजा दिया जाए। दूसरी तरफ, प्रीतम ने मुख्य सचिव से एलटी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाने का भी अनुरोध किया। कहा कि एलटी चयन परीक्षा में पास हो चुके 800 अभ्यर्थी कई महीनों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर संजय पालीवाल, दिनेश पुंडीर आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान
Next: महिला दरोगाओं को मिलेगा थाने चौकियों का प्रभार; दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की जांच दो महीने में पूरी नहीं करने वाली महिला दरोगा होंगी सस्पेंड

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.