Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बीच बाजार हुई लूट का खुलासा: 24 घण्टे के भीतर लूट के दोनों आरोपी गिरफ्तार
  • बागेश्वर

बीच बाजार हुई लूट का खुलासा: 24 घण्टे के भीतर लूट के दोनों आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new

बागेश्वर। 28 जून को ईश्वरी प्रसाद पुत्र रतन राम निवासी खोली थाना जिला बागेश्वर द्वारा तहरीर दी कि दफौटी व भौ नाम के लड़के द्वारा चौक बाजार बॉबी टेलर की दुकान के पास मेरे कन्धे में लटके बैग के चैन को जबरदस्ती खोल कर उन्नीस हजार रूपये व आधार कार्ड छीन कर ले गये, जो रुपये मैं SBI बैंक बागेश्वर से निकालकर लाया था। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में दफौटी व भौ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर प्रकरण में कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर को आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा पुलिस टीम गठित कर दिशा-निर्देश दिये गये। प्रकरण में की गयी जाँच के दौरान आरोपी दिव्यांशु दफौटी उर्फ हिमांशु पुत्र खड़क सिंह निवासी नुमाईशखेत थाना जिला बागेश्वर व हिमांशु खेतवाल उर्फ साहिल खेतवाल उर्फ भौ पुत्र दिनेश सिंह निवासी आरे निकट पैट्रोल पम्प थाना जिला बागेश्वर का नाम प्रकाश में आया। गठित पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार गहन सुरागरसी/पतारसी की गयी। अथक प्रयासों के उपरांत टीम द्वारा 29 जून को अलग अलग स्थानों से अभियुक्त दिव्यांशु दफौटी (उम्र 24 वर्ष) को बजे मण्डलसेरा आर्मी कैंटीन के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से लूट के 7500 रूपये नगद, वादी का आधार कार्ड व लूट के रुपयों से खऱीदे गये एक टी शर्ट, एक कैप्री,एक जोड़ी सैण्डल बरामद किये गये एवं अभियुक्त हिमांशु खेतवाल (उम्र 21 वर्ष) को नीलेश्वर तिराहा से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से लूट के 7000 रूपये नगद व लूट के रूपये से खरीदे गये एक टी शर्ट, एक कमीज, एक कैप्री, एक जोड़ी सैण्डल बरामद किये गये।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
(1) SHO डी0आर0 वर्मा
(2) उ0नि0 खुशवन्त सिह
(3) उ0नि0 लोकेश सिह रावत
(4) उ0नि0 भूपेन्द्र सिह मेहता
(5) कानि0 सन्तोष राठौर
(6) कानि0 अशोक पवार
(7) कानि0 प्रकाश टम्टा
(8) कानि0 तारा भाकुनी
(9) कानि0 मनोज कुमार देवडी
(10) कानि0 योगेश कुमार
(11) कानि0 सुनील कुमार

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उर्वशी रौतेला ‘स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड’ से सम्मानित
Next: ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.