Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख रुपये की ठगी में एक गिरफ्तार, महिला को नोटिस
  • देहरादून

डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख रुपये की ठगी में एक गिरफ्तार, महिला को नोटिस

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   एसटीएफ के अधीन साइबर अपराध थाना देहरादून पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट पर बड़ी कार्रवाई की। उत्तराखंड के दो लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख रुपये की ठगी में शामिल आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। रकम जमा करने के लिए जिस महिला के बैंक खातों का उपयोग हुआ, उसे नोटिस तामिल कराया गया। इनके बैंक खातों में नौ करोड़ के लेनदेन का पता लगा। इनके खिलाफ देशभर में कुल 24 शिकायतें दर्ज हैं। एसटीएफ के आईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एएसपी कुश मिश्रा ने गुरुवार दोपहर प्रेसवार्ता कर मामले में जानकारी दी। बताया कि बीते सितंबर में दून निवासी पीड़ित का केस दर्ज किया गया। पीड़ित को अगस्त-सितंबर में वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम और सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित की आईडी पर मोबाइल नंबर के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी मामले में फंसाने का डर दिखाया। उनसे सत्यापन के नाम पर 59 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाए गए। इसी तरह कुमाऊं के साइबर अपराध थाने में एक व्यक्ति से 28 लाख रुपेय साइबर ठगी का केस दर्ज किया गया। दोनों मामलों में जांच की गई। साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर किरण कुमार (31 वर्ष) को बेंगलुरु के येलहंका से नौ नवंबर को गिरफ्तार किया। उसे छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया गया। किरण के पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप, चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। जांच में पता चला कि किरण के बैंक खाते में 41 लाख रुपये देहरादून के पीड़ित से ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा राजेश्वरी रानी नाम की एक महिला को तमिलनाडु में नोटिस जारी किया गया है। यह बेंगलुरु की रहने वाली है। इस महिला के नाम पर बनी फर्म साइबर ठगी की रकम जमा हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की जिला सोशल मीडिया एवं आईटी टीम की बैठक में डिजिटल सशक्तीकरण पर जोर
Next: भालू ने हमला कर बुजुर्ग को किया घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.