Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भालू ने हमला कर बुजुर्ग को किया घायल
  • पौड़ी

भालू ने हमला कर बुजुर्ग को किया घायल

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   गढ़वाल वन प्रभाग की थलीसैंण रेंज के सौंठ गांव में भालू ने एक ग्रामीण को घायल कर दिया। भालू के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। थलीसैंण रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार को सौंठ गांव का पाली तोक निवासी 65 साल के मान सिंह पशुओं के साथ जंगल गए थे। तभी यहां भालू ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उनके बाएं हाथ की हथेली पर घाल के निशान हुए है। जिले के राठ क्षेत्र में भालू ने आतंक मचाया हुआ है। राठ क्षेत्र के थलीसैंण व पैठाणी में पिछले तीन महीने से भालू के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। थलीसैंण के सौंठ, कठ्यूड, कुचौली नौड़ी व मंजरी गांव के साथ ही पैठाणी के कई गांवों में भालू ने एक के बाद अभी तक करीब 35 से अधिक मवेशियों को निवाला बना दिया है। वन विभाग ने सक्रिय भालू को कैद करने से लेकर ट्रैक्यूलाइज करने का काफी प्रयास किया लेकिन भालू अभी तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पाया है। भालू ने पाबौ में एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था वहीं खिर्सू के पास दो युवकों पर भी हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया था। जिससे विभिन्न क्षेत्रों में भालू की दहशत बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य नौड़ी सीमा चमोली, गडरी पूनम कैंतुरा, ग्रामीण मंगल सिंह नेगी आदि ने बताया कि भालू के आतंक से ग्रामीणों की रोजमर्रा प्रभावित हो रही है। शासन से लेकर प्रशासन तक शिकायत करने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। उन्होंने जल्द ही भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख रुपये की ठगी में एक गिरफ्तार, महिला को नोटिस
Next: एलटी शिक्षकों व प्रवक्ताओं की पदोन्नति पर हाईकोर्ट सख्त, वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.