Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्यूणी क्षेत्र में चमगादड़ों के आतंक से लोग परेशान
  • देहरादून

त्यूणी क्षेत्र में चमगादड़ों के आतंक से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता वन प्रभाग अन्तर्गत देवघार रेंज मुख्यालय वन परिसर में इन दिनों चमगादड़ों का आशियाना बना हुआ है। इनके आतंक से वन विभाग कालोनी गेट, बाजार बस्ती के अलावा आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से चमगादड़ से निजात दिलाने की मांग की है। टौंस नदी किनारे स्थित वन परिसर क्षेत्र में इन दिनों हजारों की संख्या मे चमगादड़ों ने आम, पीपल, यूकेलिपटिस के पेड़ों पर आशियाना बनाया हुआ है। आबादी क्षेत्र में दिन रात ध्वनि प्रदूषण के अलावा आसपास के गांव मेनदरथ, तलवाड, दारमीगाड, शटंगधार, गैराणू, मझोग, कढग, आराकोट, इछाली, अलसी आदि गांव में धान की फसल को नुकसान पहुचा रहे हैं। साथ ही लोहासू, थुनारा, कोठीगाढ, बगांण क्षेत्र में सेब की फसलों को नुकसान कर रहे हैं। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। गेट बाजार आबादी क्षेत्र के रहने वाले कृपाराम जोशी, सुरेन्द्र जोशी, हरीश कुकरेजा, यशपाल ठाकुर, दुकानदार राजू, सुरेन्द्र, कमल, दीपक, सीटू ने बताया कि दिन रात चमगादड़ों की गतिविधियों व चहचहाहट से परेशान हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से त्यूणी क्षेत्र से चमगादड़ भगाकर निजात दिलाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी देवघार रेंज हरीश चौहान ने बताया कि चमगादड़ भगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से आयोजित होगा एनआईटी का दीक्षांत समारोह, 483 छात्रों को मिलेगी डिग्री
Next: वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.