Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धोखे से दूसरी शादी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार
  • हरिद्वार

धोखे से दूसरी शादी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

रुड़की। कोटवाल आलमपुर में आई बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा और दूल्हा गिरफ्तार हो गया। कोटवाल आलमपुर में सोमवार सुबह गांव खोजा नगला जिला मुजफ्फरनगर निवासी तालिब हसन अपने पुत्र मुशीर अहमद की बारात लेकर आया था। बारात में लगभग 100 बाराती शामिल थे। बारात आने के बाद दुल्हन पक्ष ने बरातियों की खातिरदारी की। नाश्ता आदि के बाद निकाह की रस्म होने के कुछ देर बाद वहां पर पंजाब से एक महिला अपने चार साथियों के साथ आई। महिला दूल्हा बनकर आए युवक को अपना पति बताने लगी। महिला का कहना है कि उसने उसके साथ निकाह किया हुआ है। 2015 में निकाह की बात बताई। इसी बीच मुशीर अहमद दो साल सऊदी अरब भी रह कर आया है। आरोप लगाया कि उसने धोखे से यहां पर दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। हंगामा होते ही दूल्हे बने लड़के और उसके साथियों ने पंजाब से आई महिला और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। गांव वालों ने बमुश्किल उन्हें बचाया तथा पुलिस को सूचना दी गई। गांव कोटवाल में दोनों ओर के जिम्मेदार लोगों की बैठक शुरू हो गई। बैठक में हुए फैसले के अनुसार सोमवार देररात्रि लड़की को तलाक दिलवा दिया गया। मनिंदर कौर ने मुशीर निवासी गांव खोजा नगला जिला मुजफ्फरनगर और साबुल गांव कोटवाल आलमपुर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि महिला की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुशीर और साबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में पचास रूपये की बढ़ोत्तरी कर सरकार ने बिगाड़ा मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग की रसोई का बजट- राजीव
Next: तीन स्टोन क्रशरों पर छापे, दो सीज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.