Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तीन स्टोन क्रशरों पर छापे, दो सीज
  • हरिद्वार

तीन स्टोन क्रशरों पर छापे, दो सीज

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

रुड़की। खनिज सामग्री के अवैध भंडारण की शिकायत पर हरिद्वार से जिला प्रशासन की टीम ने पुलिसबल के साथ लक्सर क्षेत्र के तीन स्टोन क्रशरों पर छापे मारे। इस दौरान दो क्रशरों पर अवैध भंडारण की पुष्टि हुई। इस पर टीम ने दोनों क्रशर सील कर दिए। तीसरे क्रशर को भी नोटिस देकर कई बिंदुओं पर जवाब तलब किया गया है। पिछले दिनों जिला प्रशासन को लक्सर क्षेत्र में चल रहे कई स्टोन क्रशरों पर अवैध रूप से खनिज सामग्री का भंडारण किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हरिद्वार के एसडीएम पूरण सिंह राणा व जिला खान अधिकारी रवि नेगी की टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए थे। आदेश पर टीम ने गत दिवस पुलिसबल को साथ लेकर लक्सर क्षेत्र के तीन स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की। छापे में टीम ने क्रशरों पर मौजूद खनिज सामग्री की नापजोख कर उसके दस्तावेज देखे। दो क्रशर के कर्मचारी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

जिला खान अधिकारी नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लिमरा स्टोन क्रशर व हिमगंगे स्टोन क्रशर पर छापेमारी के दौरान वहां मौजूद कर्मचारी क्रशर पर रखी खनिज सामग्री की रायल्टी व बिल आदि नहीं दिखा पाए हैं। लिहाजा दोनों स्टोन क्रशर को सील कर बंद करा दिया गया है। इनके अलावा गणपति स्टोन क्रशर पर भी कुछ अनियमितताएं पाई गई हैं। बताया कि तीनों स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की रिपोर्ट जिलाधिकारी का भेज दी गई है। जिलाधिकारी की तरफ से तीनो को नोटिस देकर कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। यदि स्टोन क्रशरों की तरफ से नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो जिलाधिकारी के ही स्तर से उन पर नियमानुसार जुर्माना व रायल्टी लगाकर उसकी वसूली की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखे से दूसरी शादी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार
Next: लूट में शामिल बदमाशों की नहीं हो सकी पहचान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.