Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में पचास रूपये की बढ़ोत्तरी कर सरकार ने बिगाड़ा मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग की रसोई का बजट- राजीव
  • अल्मोड़ा

घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में पचास रूपये की बढ़ोत्तरी कर सरकार ने बिगाड़ा मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग की रसोई का बजट- राजीव

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rajeev karnatak

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में जिला कांंग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि आज घरेलू रसोई गैस के सिलेन्डर में पचास रूपये की भारी भरकम बढ़ोत्तरी कर सरकार ने जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जहां पहले से ही घरेलू गैस सिलेन्डर की कीमत 937 रूपये थी उसे और बढ़ाकर 987 रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के ठीक बाद घरेलू रसोई गैस के सिलेन्डर में मूल्य बढ़ोत्तरी करना सरकार की कथनी और करनी को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। इसपर दैनिक उपभोग की वस्तुओं को और अधिक महंगा करना जनता के ऊपर कुठाराघात है। श्री कर्नाटक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के मूल्य पहले से ही काफी बड़े हुए हैं जिस कारण खाद्यान्न, फल, सब्जी आदि के मूल्य भी आसमान पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पांच राज्यों में चुनाव थे तब तक ना तो रसोई गैस का मूल्य बढ़ा और ना ही पेट्रोल, डीजल के मूल्य बढ़े। लेकिन चुनाव समाप्त होते ही रसोई गैस के मूल्य में पचास रूपये की भारी भरकम बढ़ोत्तरी कर भाजपा सरकार ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए तथा महंगाई कम करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी आज अस्सी पैसे की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। अगर इसी तरह पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ती गयी तो मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग का जीना दुश्वार हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइकों की टक्कर के बाद मारपीट, दो घायल
Next: धोखे से दूसरी शादी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.