Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धारचूला में जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; तीन घायल
  • पिथौरागढ़

धारचूला में जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; तीन घायल

RNS INDIA NEWS 18/02/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। तवाघाट-लिपुलेख एनएच में जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जीप संख्या यूके05टीए 2681 से पांच लोग मांगती से पांगला को जा रहे थे। ग्रीफ कैंप के समीप चालक मंगल राम जीप से नियंत्रण खो बैठा और जीप करीब 50 मीटर दूर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सेना, एसएसबी,बीआरओ और पुलिस ने संयुक्त तौर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम को घटनास्थल पर नेपाल निवासी रुकुम सिंह बुढाथोकी (28) पुत्र उत्तम सिंह बुढाथोकी मृत अवस्था में मिला। पस्ती के राम सिंह (33) पुत्र प्रेम सिंह, जिप्ति निवासी उमेद सिंह (25) पुत्र मदन सिंह व मांगती के प्रकाश दत्त (22) पुत्र गंगा दत्त घायल अवस्था में मिले। चालक मंगल बिल्कुल सुरक्षित था। रेस्क्यू टीम ने घायल सभी को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद घायल राम सिंह और प्रकाश दत्त को हायर सेंटर रेफर किया है। नायब तहसीलदार डीके लोहनी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा गया है। कल मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पंचनामा के बाद पीएम किया जाएगा। इधर मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के एक पुत्र और 3 नाबालिग बेटियां है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की
Next: पहाड़ घूमने आए पर्यटकों का वाहन पलटा, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.