Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • धान खरीद के लिए यूसीएफ के ठेकेदारों का टेंडर निरस्त, दोबारा टेंडर कराने के आदेश
  • ऊधम सिंह नगर

धान खरीद के लिए यूसीएफ के ठेकेदारों का टेंडर निरस्त, दोबारा टेंडर कराने के आदेश

RNS INDIA NEWS 15/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (यूसीएफ) के लेबर हैंडलिंग व परिवहन के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। खटीमा के व्यापारियों के शिकायत के बाद शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई है। निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडे ने सचिव के आदेश पर यूसीएफ की टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी है। यूसीएफ के प्रबंध निदेशक को दोबारा टेंडर कराने के आदेश दिए हैं। दरअसल यूसीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले के 112 क्रय केंद्रों व नैनीताल के छह क्रय केंदों में परिवहन व हैंडलिंग कार्य के टेंडर के लिए आदेश 12 सितंबर को जारी कर दिए थे। इस मामले में खटीमा के व्यापारियों ने सरकार व शासन को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि यूसीएफ ने सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों, राइस मिलर एवं आढ़तियों को धान क्रय केंद्रों में लेवर हैंडलिंग और परिवहन कार्य का आवंटन किया है। विभाग के नियमों के अनुसार मिलर व आढ़तियों के टेंडर स्वीकृत नहीं किये जा सकते हैं। इस मामले में शासन ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सचिव ने पूरी टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने के निर्देश दिए। निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडे के अनुसार जिले में डीएम ने अभी धान क्रय केंद्रों का आवंटन नहीं किया है। जबकि यूसीएफ ने धान क्रय केंद्रों में लेबर हैंडलिंग व परिवहन कार्यों के लिए ठेकेदारों के लिए कार्यादेश जारी कर दिए हैं। बताया कि 31 अगस्त को उनके दिए निर्देशों का पालन भी नहीं किया है। निबंधक ने यूसीएफ के एमडी को प्रावधानों के तहत पारदर्शी रूप से पुन: निविदा कराने के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 33 नए कोरोना संक्रमित, 18 मरीज हुए स्वस्थ
Next: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.