Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देवी जागरण से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की बैलगाड़ी से टकराकर मौत
  • ऊधम सिंह नगर

देवी जागरण से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की बैलगाड़ी से टकराकर मौत

RNS INDIA NEWS 15/10/2021
rns featured image new

काशीपुर। देवी जागरण से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मोटरसाइकिल बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में एक युवक ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की एसटीएच में मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम है। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में भी मातम है। दोनों युवक मेहनत मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में मदद करते थे।
गांव बेरिया दौलत निवासी मुकेश (22) पुत्र बिशन सिंह और राहुल (24) पुत्र कुक्की गुरुवार रात बाइक से गांव भीकमपुरी स्थित मां भगवती जागरण में शामिल होने जा रहे थे। जागरण से वापस लौटते समय इन दोनों की बाइक अंधेरे में अनियंत्रित होकर सामने से जा रही बैलगाड़ी में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बन्नाखेड़ा पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया था। एसटीएच हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही मुकेश की मौत हो गई। जबकि राहुल ने भी एसटीएच में दम तोड़ दिया। दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक राहुल दो बहनों का इकलौता भाई था। जबकि मुकेश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। दोनों युवक जनजाति समाज से थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के 2 जवान शहीद
Next: दुकान में सेंधमारी कर कई मोबाइल चोरी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.