Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस अधिकारियों के तबादले, देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • हरिद्वार

पुलिस अधिकारियों के तबादले, देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान

RNS INDIA NEWS 05/01/2024
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पांच आईपीएस समेत 10 पुलिस अफसरों में फेरबदल किया। आईपीएस देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा और अजय गणपति कुमार चंपावत के नए पुलिस कप्तान बनाए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मंजूरी के बाद अपर सचिव गृह अतर सिंह ने शुक्रवार को यह आदेश किए। पींचा इससे पहले चंपावत के एसपी जबकि गणपति पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार के पद पर कार्यरत थे। आईआरबी प्रथम रामनगर के सेनानायक सुखबीर सिंह डीआईजी अभिसूचना, अल्मोड़ा के पुलिस कप्तान रहे रामचंद्र राजगुरू को आईआरबी प्रथम का सेना नायक बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून कमलेश उपाध्याय को दून में ही एसपी अपराध व कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा है। इसके साथ ही पांच पीपीएस अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है। दून की एसपी सिटी रही सरिता डोबाल को एसपी रेलवे हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पति प्रमेंद्र डोबाल हरिद्वार के एसएसपी हैं। वहीं, दून में तैनात एसपी अपराध व कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार अब दून के नए एसपी सिटी होंगे। सीबीसीआईडी के खंडाधिकारी दून में तैनात लोकजीत सिंह को एसपी सिटी ग्रामीण देहरादून और अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार गैरोला को दून से हरिद्वार में एसपी यातायात जबकि हरिद्वार में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर को सीबीसीआईडी दून का नया खंडाधिकारी बनाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 जनवरी
Next: कनखल में सांसद और विधायक दिखे एक साथ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.