Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में 96.78 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
  • राष्ट्रीय

देश में 96.78 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

RNS INDIA NEWS 07/12/2020
corona

24 घंटे में मिले 34378 नए मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। रविवार को सामने आए 36,011 मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटे में 34,978 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पहली बार चार लाख से कम हो गई है। दूसरी तरफ संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढक़र 91.39 लाख से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32,981 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर 438 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोविड-19 की वजह से 96,78,600 लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढक़र 91,39,933 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 39,141 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस प्रकार अब देश में देश में मरीजों के ठीक होने की दर 94.45 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3,95,656 यानि 4.10 प्रतिशत है। कोरोना वायरस कहर के बीच भारत को करीब 140 दिनों बाद यह बड़ी राहत मिली है जब देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 4 लाख से नीचे हो गए हैं। भारत में कोरोना वायरस के सक्रीय मामलों की संख्या सोमवार को 3,95,656 दर्ज की गई। इससे पहले चार लाख से नीचे एक्टिव केसों की संख्या 20 जुलाई 2020 को 3,90,459 दर्ज की गई थी। कोरोना वायरस के कारण अब तक देश में 1,40,620 लोगों की मौत हुई है यानि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।
दिल्ली में सबसे ज्यादा की मौत
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 438 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली के 69, पश्चिम बंगाल के 46, महाराष्ट्र के 40, केरल के 28, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के 24-24 और पंजाब के 20 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,40, 620 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र के 47,734, कर्नाटक के 11,856, तमिलनाडु के 11,793, दिल्ली के 9,646, उत्तर प्रदेश के 7,924, आंध्र प्रदेश के 7,033 , पंजाब के 4,916, गुजरात के 4,081 और मध्य प्रदेश के 3,337 लोग थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने लगाया गरीब और असहाय लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं देने का आरोप
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 08-Dec-20

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.