Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धरने पर बैठे ग्रामीणों ने डीएम और सांसद को बताया लापता
  • अल्मोड़ा

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने डीएम और सांसद को बताया लापता

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के तत्वावधान और एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन ने शनिवार को एक नया मोड़ ले लिया, जब धरना दे रहे ग्रामीणों ने जिला अधिकारी और स्थानीय सांसद के लापता होने के पोस्टर लहराए। आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताते हुए एलान किया कि दोनों का पता बताने पर चवन्नी-चवन्नी का इनाम दिया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्र नीति संगठन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खूंट, धामस, सेनार, रौन, डाल और चाण के ग्रामीण बीते 13 दिनों से गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनकी तीन प्रमुख मांगें हैं कोसी नदी पर पुल का निर्माण, क्षेत्र में सड़कों का डामरीकरण और जीआईसी खूंट विद्यालय में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी लंबी अवधि बीतने के बावजूद न तो केंद्रीय सड़क मंत्री अजय टम्टा धरना स्थल पर पहुंचे हैं और न ही जिला अधिकारी या अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने कोई सुध ली है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने लापता पोस्टर लगाने और प्रतीकात्मक रूप से चवन्नी का इनाम घोषित करने का निर्णय लिया। राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष विनोद चंद्र तिवारी ने बयान जारी कर कहा कि जिन पर इनाम रखा गया है, वे वास्तव में इसी धनराशि के योग्य कार्य कर रहे हैं। धरने में नंदन सिंह, देवेंद्र मेहता, दीपक आर्य, हरीश सिंह, जगदीश तिवारी, नीरज बोरा, आशीष वर्मा सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री व मंत्रियों को प्रगति रिपोर्ट देंगे दायित्वधारी
Next: डैमस्क रोज फेस्टिवल में किसानों और छात्रों को दी गई तकनीकी जानकारियां

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.