Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, नवजात की हालत नाजुक
  • ऊधम सिंह नगर

डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, नवजात की हालत नाजुक

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। शहर के सिविल लाइन स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई, जबकि नवजात की हालत नाजुक बनी हुई। प्रसूता की मौत पर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने तो पुलिस ने आरोपी महिला चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि देरशाम तक अस्पताल प्रबंधन और मृतक के परिजनों में समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। जगतपुरा निवासी रमेश कुमार का विवाह बहेड़ी की रहने वाली प्रिया के साथ दो साल पहले हुआ। परिजनों का कहना था कि मंगलवार की शाम को प्रसूता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो सिविल लाइन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रसूता को भर्ती कर लिया। परिजनों ने बताया कि प्रसूता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्क्त नहीं थी। बुधवार की दोपहर को अचानक प्रसूता को ऑपरेशन कक्ष में ले जाकर अस्पताल की महिला चिकित्सक ने प्रसव कराने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि दोपहर एक बजे के करीब महिला चिकित्सक स्टाफ नर्सों के साथ गलत तरीके से उपचार किया। मृतका ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई थी और नवजात को भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत की खबर जब परिजनों को लगी तो लोगों की भीड़ अस्पताल में एकत्र हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। महिला चिकित्सक से भी अभद्रता का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसआई दिनेश परिहार ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने तो महिला चिकित्सक को हिरासत में ले लिया गया। बाद में कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश कापड़ी भी मौके पर आए और तहरीर देकर कार्रवाई करने की बात कही। बताया जा रहा है कि दोनो पक्षों में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशन के लिए प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने वाले पूर्व सैनिकों को रक्षा मंत्रालय ने दिया एक और मौका
Next: बालिका के साथ छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.