Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • दिल्ली में 1964 के बाद हुई सबसे ज्यादा बरसात, अभी और बरसेंगे बादल
  • दिल्ली

दिल्ली में 1964 के बाद हुई सबसे ज्यादा बरसात, अभी और बरसेंगे बादल

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
rns featured image new

देश की राजधानी में बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल बेहतर मानसून के कारण दिल्ली में गुरुवार को दोपहर तक 1159.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो 1964 के बाद से सबसे अधिक और अब तक की तीसरी सर्वाधिक बारिश है. साथ ही, दिल्ली में सितंबर में हुई बारिश ने 400 मिमी के निशान को पार कर लिया है. गुरुवार दोपहर तक हुई 403 मिमी बारिश सितंबर 1944 में 417.3 मिमी के बाद से इस महीने में हुई सबसे अधिक वर्षा है.
ये आंकड़े बदल सकते हैं क्योंकि आज दिन भर और बारिश होने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्षा ऋतु के जाते-जाते यह दिल्ली में दूसरी सबसे ज्यादा मानसून की बारिश हो सकती है.
सामान्य तौर पर, दिल्ली में मानसून के मौसम में 653.6 मिलीमीटर बारिश होती है. पिछले साल राजधानी में 648.9 मिली बारिश हुई थी. एक जून को जब मानसून शुरू होता है, तब से 15 सितंबर के बीच शहर में सामान्य तौर पर 614.3 मिमी बारिश होती है. दिल्ली से मानसून 25 सितंबर तक लौटता है.

आईएमडी के मुताबिक, शहर के लिए आधिकारिक मानी जाने वाली सफदरजंग वेधशाला का कहना है कि शहर में गुरुवार को दोपहर तक इस मौसम की 1159.4 मिमी बारिश हो चुकी है. 1975 में 1,155.6 मिमी और 1964 में 1190.9 मिमी बारिश हुई थी.
अब तक की सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1933 में हुई 1,420.3 मिमी वर्षा का है. इससे पहले, सुबह मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है.
एक निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, Ó23-24 सितंबर तक बारिश बीच-बीच में होती रहेगी, जिसका मतलब है कि मानसून समाप्त होने तक, दिल्ली के नाम अब तक दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला मानसून दर्ज हो सकता है.
पिछले दो दशकों में यह केवल तीसरी बार है जब दिल्ली में मानसून की बारिश ने 1000 मिमी के निशान को पार किया है. दिल्ली में 2011, 2012, 2013, 2014 और 2015 में क्रमश: 636 मिमी, 544 मिमी, 876 मिमी, 370.8 मिमी और 505.5 मिमी वर्षा हुई. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 2016 में 524.7 मिमी; 2017 में 641.3 मिमी; 2018 में 762.6 मिमी; 2019 में 404.3 मिमी और 2020 में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

अभी मानसून लौटने की संभावना नहीं
देश में इस वर्ष मानसनू लंबे समय तक बना रह सकता हैं, क्योंकि सितंबर के अंत तक उत्तर भारत में बारिश में कमी आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिरिक्त उपायुक्त ने लम्बित पड़े ऋण मामलों को समयबद्ध निपटाने के दिए निर्देश
Next: मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में साहिल खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.