Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में साहिल खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस
  • मुंबई

मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में साहिल खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। अभिनेता मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान और अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पाटिल का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है. ‘मिस्टर इंडिया’ प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने मुंबई के उपनगर ओशिवारा में अपने आवास पर कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.
पाटिल की मैनेजर परी नाज़ ने बताया कि घटना बुधवार देर रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच ओशिवारा में साईलीला इमारत स्थित उनके घर पर हुई. पाटिल के परिवार वाले उन्हें तत्काल अस्पताल ले कर गए,जहां उनकी हालत ‘गंभीर’ बताई जा रही है.
नाज़ ने बताया कि पाटिल एक मॉडल हैं. कुछ दिन पहले पाटिल ने ओशिवारा पुलिस को पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने एक बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित तौर पर बदनाम करने और उनके पेशेवर जीवन में समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की थी. नाज़ ने कहा कि उन्होंने उस अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाने की मांग भी की थी.
इस बीच, ओशिवारा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी कूपर अस्पताल गए थे, जहां पाटिल भर्ती है. पाटिल का जन्म 1992 में हुआ था और उन्होंने 2016 में ‘मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिप’ जीती थी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में 1964 के बाद हुई सबसे ज्यादा बरसात, अभी और बरसेंगे बादल
Next: शवयात्रा में शामिल होने गए व्यक्ति की डूबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.