Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देघाट पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाकर दी नशे से दूर रहने की सीख
  • अल्मोड़ा

देघाट पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाकर दी नशे से दूर रहने की सीख

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के तहत 12 से 26 जून तक चल रहे ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत थाना देघाट पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया। गुरुवार को थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट क्षेत्र में पुलिस टीम ने लोगों को बैनर और पोस्टरों के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानियों की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्कता रखें और किसी भी असामान्य व्यवहार या दिनचर्या में अचानक आए बदलाव को नजरअंदाज न करें। नशे की आशंका होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सहयोग करें, ताकि समय रहते काउंसलिंग और सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीम ने यह भी बताया कि यदि गांव या आसपास किसी स्थान पर अवैध नशे की बिक्री हो रही हो, तो उसकी सूचना तुरंत दें। नशे के खिलाफ इस सामूहिक लड़ाई में समाज की भागीदारी को आवश्यक बताया गया। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध की रोकथाम तथा किरायेदार सत्यापन जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। पुलिस ने डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित नए कानूनों से संबंधित जानकारियां भी लोगों को उपलब्ध कराईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित और अपेक्षित कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं: मुख्य सचिव
Next: चकराता विधायक ने समर्थकों संग थाना घेरा, दस दिन के अंदर उचित कार्रवाई की दी चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.