Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता विधायक ने समर्थकों संग थाना घेरा, दस दिन के अंदर उचित कार्रवाई की दी चेतावनी
  • देहरादून

चकराता विधायक ने समर्थकों संग थाना घेरा, दस दिन के अंदर उचित कार्रवाई की दी चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने बुधवार को समर्थकों के साथ त्यूणी थाने का घेराव कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक ने चेतावनी दी कि अगर दस दिन के अंदर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा से थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों त्यूणी थाना पुलिस ने सेना के जवान के साथ मारपीट की थी। इस मामले में विभाग वैसे तो दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर चुका है, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और स्थानीय जनता संतुष्ट नहीं है।विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में पुलिस प्रशासन की इस तरह की बर्बर तानाशाही कार्यशैली और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। आज ये मात्र एक सांकेतिक धरना है, हम सैन्य जवानों के सम्मान की लड़ाई को सड़क से सदन तक और न्यायपालिका में भी लड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को सदन में भी उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट भी जाएंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने त्यूणी थाना पुलिस पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। विधायक ने आरोप लगाया कि बीते दिनों त्यूणी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान के साथ अभद्रता और बर्बरता की है। पुलिस ने सेना के जवान के साथ पहले अभद्रता की और फिर उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं पुलिस ने जबरदस्ती सेना के जवान से माफीनामा भी लिखवाया। कहा कि सेना के जवान के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है, तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा। चकराता विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी नशे में चूर थे। अक्सर पुलिस के लोग नशे मे चूर होकर बाजार में उत्पात मचाने का काम करते हैं। इसीलिए उन्होंने थाने का घेराव किया है। उन्होंने मांग है कि सेना के जवान के साथ जिसने भी मारपीट की है, उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। इस मांग को लेकर वह हाईकोर्ट जाएंगे। घेराव करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय दत्त बिजल्वाण, चतर सिंह रावत, फतेह सिंह, श्याम सिंह, भूटू राम, महेंद्र सिंह चौहान, महेश डूंगरी, बलवीर सिंह चौहान, मातवर सिंह राणा, तेजपाल राणा, नरेंद्र रावत, संतराम चौहान, आदित्य पंवार, राजवीर राणा, सौरभ जिनाटा, मोहन लाल, हरीश राजगुरु आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देघाट पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाकर दी नशे से दूर रहने की सीख
Next: दिव्य कलश ज्योति रथ यात्रा के लोगों ने किए दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.