Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आफत की बारिश: देहरादून में भारी बरसात से घर ढहा, एक बच्चा और दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आफत की बारिश: देहरादून में भारी बरसात से घर ढहा, एक बच्चा और दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

 देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती में सोमवार तड़के घर ढह गया। बारिश ने सोमवार को देहरादून कहर बरपाया। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिर गई। इस हादसे ने आठ दिन के मासूम सहित तीन जिंदगियां छीन लीं। मलबे के ढेर में दबे तीनों शवों को निकाल लिया गया। देहरादून में बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती आवास ढहने से कुछ लोगों की मलबे में दबने की घटना होने पर जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची।
सुबह लगभग 4 बजे काठ बंगला राजपुर रोड पर एक मकान के मलबे में दबने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबने से संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल और दिनेश के आठ दिन का बच्चे की मौत हो गई।
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। निदेशक के मुताबिक, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज बारिश भी न डिगा पाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौंसला, उत्तराखंड सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे
Next: डिज्नी + हॉटस्टार ने 180 करोड़ रुपये में खरीदे अक्षय की कठपुतली के राइट्स

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.